क्लिनिक छोड़ भागे डॉक्टर
बेतिया के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा बाजार में संचालित सेहत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद की अध्यक्षता में सेंटर को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अभियान और उसके तौर-तरीकों को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।इधर सरिसवा बाजार में स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसते ही सेहत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ताला जड़ दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने किया। डॉक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होम, जांच घर, क्लिनिक और दवा दुकानों के खिलाफ जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संस्थानों को सील किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नियमों के विपरीत संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद, , राहुल झा सहित पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे



















