Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha21 जून 2026

योग बना जनआस्था और स्वास्थ्य का महापर्व, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
योग बना जनआस्था और स्वास्थ्य का महापर्व, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग

बगहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस विशेष अवसर पर भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्रालय में राज्य मंत्री माननीय श्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में “माई भारत” की टीम, विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

योग से निरोग भारत का संकल्प, हजारों कदम स्वास्थ्य की ओर
योग से निरोग भारत का संकल्प, हजारों कदम स्वास्थ्य की ओर

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि योग भारत की अमूल्य विरासत है और हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को निरोग, सक्रिय एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार करता है।

“योग बना जनआंदोलन: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास”
“योग बना जनआंदोलन: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास”

उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है और करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति और प्राचीन ज्ञान परंपरा का प्रतीक है, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मीडिया प्रतिनिधि सोमेश पाण्डेय, अमरेश श्रीवास्तव, ओमनिधि वत्स, दीपू तिवारी, अभिषेक पाठक एवं शुभम कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक महकमे से अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी के नोडल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी बगहा-02 तथा स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया।

स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का संदेश देता योग
स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का संदेश देता योग

योगाभ्यास के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने युवाओं में योग के प्रति उत्साह और समर्पण की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, फिटनेस और जागरूकता से जुड़े संदेश भी साझा किए गए।

“योग के साथ स्वास्थ्य का संकल्प, बगहा में भव्य योग दिवस आयोजन
“योग के साथ स्वास्थ्य का संकल्प, बगहा में भव्य योग दिवस आयोजन

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष का संपूर्ण आयोजन राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) पर आधारित था। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन की कुंजी है। सामूहिक योगाभ्यास और जनभागीदारी ने इस आयोजन को यादगार एवं प्रेरणास्पद बना दिया।

योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजा स्वास्थ्य का मंत्र
योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजा स्वास्थ्य का मंत्र

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.