बगहा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बगहा द्वारा बुधवार, 5 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय बगहा में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के निष्पक्ष एवं शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान पुलिस की प्राथमिकता

पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि पुलिस कार्यालय बगहा में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक नियमित रूप से जन सुनवाई आयोजित की जाती है। इस दौरान आमजन अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है।



















