बगहा/बगहा प्रखंड-1 अंतर्गत पतिलार पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित सीतापार गांव में बिजली और सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। वहीं दिग्वीजय कुमार दूबे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव की सड़क जर्जर हालत में है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।ग्रामीण डी के दुबे नें बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए ग्रामीण अपने नीजी ख़र्च से बांस के बला लगवाए है।बार-बार आंधी और बरसात के समय इस बांस के बला टुटने का डर बना रहता है,एक बार बांस बला टुट जाने से एक भैंस की मृत्यु हो गई थी,हलांकी बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या नहीं है,कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुआ।

वहीं पतिलार पंचायत के मुखिया पायल मिश्रा नें बताई की सीतापार के वार्ड नंबर चार में नया बसगीत दस घर है वहां तक बिजली विभाग को पोल के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। बहुत जल्द बिजली विभाग के जेई वाहां पोल देने के लिए बोले है।रही बात सड़क की तो सहयोग शिविर में सभी समस्याओ का आवेदन पत्र दिया गया है।इस पल भी बहुत जल्द समाधान सुनिश्चित कराई जायेगी।
हलांकी मुखिया पति डाक्टर अभिषेक मिश्रा नें बिजली विभाग के जेई से बात कर बहुत जल्द समस्या की सामाधान कराने की बात कही है।
वहीं पंचायत समिती सदस्य राजन ठाकुर नें बताया की वार्ड नंबर चार की समस्या को लेकर हम संबंधित विभाग को सुचित कर चुके है, और मेरा प्रयास है की जल्द समस्या दुर किया जाए
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा बिजली व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं स्थानीय ग्रामीण में नागेंद्र यादव, लगन चौधरी,रंजय चौधरी,मदन साह,श्रवण चौधरी,घुरभारी साह,साहेब शर्मा,संत शर्मा,तारा देवी,प्रतिमा देवी, रश्मी दूबे सहित दर्जनों लोग नें विधायक व मुखिया पर रोस व्यक्त किया













