बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एसएसबी अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने एसएसबी अधिकारियों के साथ सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित है। संयुक्त गश्ती, सूचना आदान-प्रदान और नियमित निरीक्षण के माध्यम से सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सीमा चौकियों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा जवानों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसबी के कई अधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे। संयुक्त निरीक्षण से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।उपशीर्षक: सीमा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का दिया निर्देश।













