पश्चिम चम्पारण। जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 30 मई को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में कराया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। इसके तहत नगर निगम बेतिया, नगर परिषद नरकटियागंज, बगहा एवं रामनगर तथा नगर पंचायत चनपटिया, लौरिया और मच्छरगांवा में शनिवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग मतपेटिका का उपयोग किया जाएगा। नगर निगम बेतिया में सात रिक्तियों के लिए सात मतपेटिकाएं तथा अन्य नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में तीन-तीन मतपेटिकाएं प्रयोग में लाई जाएंगी। सभी मतपेटिकाओं को क्रमांकित किया जाएगा, ताकि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी और बिना किसी विराम के नामांकन, मतदान, मतगणना, परिणाम घोषणा तथा शपथ ग्रहण तक की सभी कार्रवाई एक ही दिन में पूरी कर ली जाएगी। प्रत्येक निर्वाचित वार्ड पार्षद केवल एक रिक्ति के विरुद्ध ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे। यदि कोई पार्षद एक से अधिक रिक्तियों के लिए नामांकन करता है, तो सबसे कम क्रमांक वाली रिक्ति के लिए किया गया नामांकन ही वैध माना जाएगा।मतदान गुप्त तरीके से होगा। सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग मतदान कर सकेंगे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित मतपेटिकाओं को खोलकर मतगणना की जाएगी तथा सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा-24 के तहत निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पूर्व में मनोनीत सशक्त स्थायी समिति स्वतः विघटित मानी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्र...

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.




