बगहा। बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार से बांसगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर कार्मल स्कूल के समीप सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के उपर से पानी का बहाव हो रहा है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, तथा राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके


















