बगहा। पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार को पटखौली थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की। पदभार ग्रहण करने के बाद पटखौली थाना का यह उनका पहला निरीक्षण माना जा रहा है, जिसे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश कुमार ने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हाजत तथा विभिन्न लंबित कांडों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना में रखे अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड के अद्यतनकरण तथा लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे पुलिसीय प्रयासों की भी समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए इसे व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय और सुरक्षा का केंद्र होता है, इसलिए यहां का वातावरण अनुशासित और सकारात्मक होना चाहिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए इसे व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय और सुरक्षा का केंद्र होता है, इसलिए यहां का वातावरण अनुशासित और सकारात्मक होना चाहिए। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने थाना क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा। इसके अलावा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और लंबित वारंटों के निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश कुमार ने पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान के साथ समय पर आरोप पत्र दाखिल करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि बगहा पुलिस जिला की कमान संभालने के बाद एसपी राजेश कुमार लगातार पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और थाना स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। पटखौली थाना के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों से स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था की मजबूती और जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।













