Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश।
पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश।
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha3 जुलाई 2026

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में गर्मी का संकट, सभी एसी खराब होने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मी परेशान

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में गर्मी का संकट, सभी एसी खराब होने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मी परेशान

बगहा। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के आपातकाल (इमरजेंसी) वार्ड में इन दिनों मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में लगे सभी एयर कंडीशनर (AC) खराब हो जाने के कारण भर्ती मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की परेशानी लगातार बढ़ गई है। गर्मी के कारण मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि गंभीर मरीजों के उपचार के दौरान भी प्रतिकूल माहौल बना हुआ है। इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है। कई मरीजों के स्वजन हाथ से पंखा झलकर अपने परिजनों को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की सबसे महत्वपूर्ण इकाई इमरजेंसी वार्ड होती है, जहां हर समय गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। ऐसे में एयर कंडीशनर का बंद रहना चिंता का विषय है।

News image

स्वास्थ्यकर्मियों का भी कहना है कि लगातार उमस भरे वातावरण में काम करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मरीजों की देखभाल के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण वार्ड का वातावरण असहज बना हुआ है, जिससे मरीजों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में स्थित बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पूरे अनुमंडल के सात प्रखंडों की बड़ी आबादी के लिए प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीजों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में एयर कंडीशनिंग व्यवस्था ठप होने से अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े सभी एयर कंडीशनरों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News image

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और बिजली की समस्या के कारण इमरजेंसी वार्ड के एयर कंडीशनर खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन को इसकी सूचना दे दी गई है और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि सभी एसी को शीघ्र चालू कर इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था सामान्य कर दी जाए, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिल सके।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
Bagaha23 जुल॰ 2026

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश बगहा। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को हर हाल में...

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Bagaha23 जुल॰ 2026

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

चौतरवा। पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 260/26 के...

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.