चौतरवा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा बाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। चौतरवा चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बगल में आगामी 2 अगस्त को ‘अमृत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी क्लिनिक’ का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस क्लिनिक में आयुर्वेदिक पद्धति एवं जड़ी-बूटियों के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा।क्लिनिक के संचालक वैद्य के. आर. प्रिंस एवं वैद्य नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आयुर्वेदिक केंद्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति लोगों के लिए एक प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है।वैद्यों ने बताया कि क्लिनिक में पेट संबंधी रोग, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, गैस, बवासीर, मधुमेह, मोटापा सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि अब चौतरवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्हें आयुर्वेद आधारित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।इस अवसर पर सुजीत शाही, रुपेश राव, विवेक शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।














