Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha22 जुलाई 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ मारपीट का वीडीओ वायरल

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भी चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद रखी। हालांकि मानवता के आधार पर अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं और गंभीर मरीजों का इलाज जारी रखा गया।

पर्ची काउंटर पर मौजूद मरीज
पर्ची काउंटर पर मौजूद मरीज
बंद दवा काउंटर
बंद दवा काउंटर
News image

दरअसल, अरवल सदर अस्पताल में सदर प्रखंड के फखरपुर गांव की गर्भवती महिला रागिनी कुमारी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। सामान्य प्रसव संभव नहीं होने पर डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें गर्दन पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। उनका इलाज जारी है।

News image
News image

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पूर्व विधायक सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चिकित्सकों का आरोप है कि अब तक आरोपितों के खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ ने पूरे राज्य में एक दिन के लिए ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर से आए मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। अस्पताल का पंजीकरण काउंटर भी बंद रहा, जिससे नई पर्ची नहीं बन सकी। इलाज, बच्चों के टीकाकरण और अन्य सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

ओपीडी बंद होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा बैरंग
ओपीडी बंद होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा बैरंग
डॉक्टरों के विरोध का असर, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी रही पूरी तरह ठप
डॉक्टरों के विरोध का असर, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी रही पूरी तरह ठप
पर्ची काउंटर का खुलने का इंतजार करते मरीज एवं उनके परिजन
पर्ची काउंटर का खुलने का इंतजार करते मरीज एवं उनके परिजन

हालांकि अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। गंभीर मरीजों का इलाज, भर्ती मरीजों की देखभाल और इमरजेंसी वार्ड की सभी सेवाएं पहले की तरह जारी रहीं। तिरहुत प्रमंडल बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के सचिव एवं अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार और डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे माहौल में चिकित्सकों के लिए सुरक्षित वातावरण में काम करना मुश्किल होता जा रहा है।

डॉक्टरों का प्रदर्शन, इमरजेंसी सेवा जारी तो ओपीडी पर लगा ताला
डॉक्टरों का प्रदर्शन, इमरजेंसी सेवा जारी तो ओपीडी पर लगा ताला

चिकित्सकों ने कहा कि मरीजों को परेशान करना उनका उद्देश्य नहीं है। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर थी, उनका इलाज इमरजेंसी में लगातार किया गया। उन्होंने कहा कि ओपीडी सेवा केवल एक दिन के लिए बंद की गई है और गुरुवार से अस्पताल में सामान्य रूप से ओपीडी सेवा फिर शुरू हो जाएगी। चिकित्सकों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी