Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha3 जून 2026

शिकारपुर थाना बना अनोखी शादी का साक्षी, पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

एक साथ ने लिया सात फेरे

पश्चिमी चंपारण में अनूठा विवाह: थाना परिसर बना नई जिंदगी की शुरुआत का मंच
पश्चिमी चंपारण में अनूठा विवाह: थाना परिसर बना नई जिंदगी की शुरुआत का मंच

पश्चिमी चंपारण। जिले के शिकारपुर थाना परिसर में मंगलवार को एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी रही। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस पदाधिकारियों, परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस अनूठे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर में जुटे रहे। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी जनक राम के 21 वर्षीय पुत्र किशन कुमार और महेशपुर निवासी महेंद्र राम की 20 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी एक-दूसरे को लंबे समय से पसंद करते थे। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्तेदारी पहले से होने के कारण एक-दूसरे के परिवारों से भी अच्छी पहचान थी। बताया जाता है कि सविता की शादी पूर्व में फुलवरिया गांव निवासी गोलू राम से हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा। सविता को अपने ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। इससे परेशान होकर वह अपने पति से अलग रह रही थी।
परिजनों के अनुसार सविता ने अपनी परेशानियों की जानकारी अपनी बड़ी बहन के देवर किशन कुमार को दी थी। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और समय के साथ उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। बाद में दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। इसी बीच दोनों घर से निकल गए, जिसके बाद परिजनों द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गोखुला रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर शिकारपुर थाना लाया। थाना में पूछताछ के दौरान दोनों ने बालिग होने और अपनी मर्जी से विवाह करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। काफी बातचीत और आपसी सहमति के बाद परिवारों ने विवाह के लिए अपनी मंजूरी दे दी।
लड़की के बड़े भाई दशरथ राम ने बताया कि किशन के बड़े भाई विजय राम की शादी उनकी बड़ी बहन शोभा देवी से हुई है। इस कारण दोनों परिवार पहले से ही रिश्तेदारी में जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। परिवारों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विवाह कराने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों की देखरेख में मंदिर में विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। विवाह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शादी संपन्न होने के बाद उपस्थित लोगों ने नवदंपती को सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। पंचायत समिति सदस्य कृपा साह ने नवविवाहित जोड़े को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं पुलिस पदाधिकारियों ने भी मानवीय पहल दिखाते हुए मिठाई मंगाकर दोनों परिवारों का मुंह मीठा कराया। थाना परिसर में संपन्न हुआ यह विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने पुलिस और दोनों परिवारों की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और आपसी समझदारी का उदाहरण बताया।

बोले लड़की के बड़े भाई दशरथ राम

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.