बगहा प्रखंड-1 के खरपोखरा बाजार में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल संरक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह भी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में किसानों से अपील की गई कि वे नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाएं



















