बगहा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बगहा पुलिस जिला इकाई की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बिहार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अरविन्द नाथ तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश अग्रवाल संरक्षक मौजूद होकर संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं,और द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। और उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किए।वहीं
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
इस दौरान संगठन के विस्तार में जिला प्रभारी माधवेंद्र पाण्डेय के द्वारा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं बगहा पुलिस जिलाध्यक्ष इजरायल अंसारी नें बैठक के अंत में सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता के लिए बाते कही।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकार मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।














