बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को गोबर्धना एवं चिउटाहां थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई तथा अनुसंधान में तेजी लाने एवं निष्पादन में गुणवत्ता यनाए रखने एबं इस माह को लंबित कांडो को पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभाबी बनाने के लिए आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों एं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्यय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति च्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी अथवा कर्मीं के विरुद्ध पुलिस की छवि धूमिल करने वाली शिकायत प्राप्त होने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी














