बगहा। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31 स्थित मदरसा जामिया हारुनिया यतीम खाना मोइनिया मदरसा के तत्वावधान में रविवार को चखनी मस्जिद परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मदरसा के मौलाना वहाब कासमी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को जागरूक करना था। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान मौलाना वहाब कासमी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें तथा केवल उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दें, जिनकी अनुमति सरकार की ओर से दी गई है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध है, उनसे पूरी तरह परहेज किया जाए। न ऐसे जानवरों की खरीदारी की जाए, न उनका सेवन किया जाए और न ही किसी प्रकार से उनके निकट जाया जाए। मौलाना ने कहा कि यदि सभी लोग समझदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तो समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। मौलाना वहाब कासमी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग से ही देश में अमन-चैन कायम रह सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग का वे समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है, उसी प्रकार गाय को भी राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि देश के एक बड़े वर्ग की उससे गहरी आस्था जुड़ी हुई है और लोग उसे मां का दर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर उसकी सुरक्षा और सम्मान के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में जदयू अल्पसंख्यक नेता सह सांसद प्रतिनिधि मो. नेजानुद्दीन अंसारी, अब्दुल हमीद अंसारी, समसूदीन अंसारी, मो. कयूम अंसारी सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक लोग उपस्थित रहे। सभी ने बकरीद पर्व को शांति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।
बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, सफेद जानवर की कुर्बानी से परहेज करने का आग्रह
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा की ओर से सोलर मेला आयोजित किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय निवासी एसएसबी...

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
रोमांचक फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया की टीम रही उप-विजेता बगहा।SSB 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन से दिन...

मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
मझौवा। संवाददाता ।मझौवा मेले के आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) एवं थानाध्यक्ष (SHO) की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन, सुरक्...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, सफेद जानवर की कुर्बानी से परहेज करने का आग्रह











