Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha19 जुलाई 2026

ग्रामीण पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करेगी एसोसिएशन, संगठन विस्तार व पत्रकार सुरक्षा पर मंथन

Reporter avatar

रिपोर्टर

Panchanan singhREPORTER
लगभग 2 मिनट
ग्रामीण पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करेगी एसोसिएशन, संगठन विस्तार व पत्रकार सुरक्षा पर मंथन

ग्रामीण पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करेगी एसोसिएशन, संगठन विस्तार व पत्रकार सुरक्षा पर मंथन
बगहा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बगहा पुलिस जिला की जिला स्तरीय बैठक रविवार को बगहा नगर परिषद स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सरकारी सुविधाओं तथा पत्रकारिता की गरिमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं संगठन के संरक्षक दिनेश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इजरायल अंसारी ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रभूषण शांडिल्य ने किया।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। इसके लिए संगठन का विस्तार प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर तक किया जाएगा तथा व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अधिकारियों एवं सदस्यों का फोटो
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अधिकारियों एवं सदस्यों का फोटो

उन्होंने पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए बिहार सरकार से पत्रकार पेंशन योजना के मानदंडों को अधिक व्यावहारिक एवं लचीला बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को भी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का समान रूप से लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने फर्जी पत्रकारों और फर्जी पत्रकारिता पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों के कारण वास्तविक पत्रकारों की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा जताई कि पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा उन्हें सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन निर्भीक, ईमानदार और स्वच्छ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि समाज और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने घोषणा की कि वे संगठन को आजीवन संरक्षण देते रहेंगे तथा पत्रकारों के हर न्यायोचित संघर्ष में उनके साथ खड़े रहेंगे।

प्रदेश महासचिव आदित्य कुमार द्विवेदी ने संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी पत्रकारों को अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति सजग रहना होगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष माधवेन्द्र पाण्डेय ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान को गति देने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर एक दर्जन चैनल मीडिया से जुडे पत्रकार सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर पत्रकार मो. शमसाद, मुरारी शरण तिवारी, मो. शाबिर, इन्द्रमणी दुबे, पंचानंद सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, संजीव तिवारी, निर्भय कुमार, घनश्याम तिवारी, संजय पांडेय, विवेक सिंह, विवेक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
Bagaha22 जुल॰ 2026

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।

बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Bagaha22 जुल॰ 2026

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.