बगहा। बिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो अधिकारियों के गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में बगहा एक प्रखंड विकाश पदाधिकारी प्रदीप कुमार और बगहा दो प्रखंड के प्रखंड विकाश पदाधिकारी बीडु कुमार सोमवार से लगातार तीसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल पर रहे।
इस दौरान राज्यभर के बीडीओ काली पट्टी बांधकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
संघ का आरोप है कि अधिकारियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के संवेदनशील क्षेत्र में ड्यूटी पर भेजा गया, जिसके कारण यह घटना हुई।
संघ ने सरकार से प्रत्येक बीडीओ को बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड और आर्म गार्ड जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, प्रत्येक बीडीओ के साथ दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की स्थायी प्रतिनियुक्ति करने तथा ड्यूटी के दौरान घायल होने पर उच्च स्तरीय अस्पताल में सरकारी खर्च पर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
इसी क्रम में बगहा में भी प्रखंड विकाश पदाधिकारी विडू कुमार ने काला पत्ता के साथ काम किया और बताया



















