चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों आरोपित
चौतरवा। थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को गुरुवार की शाम उनके गांव से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान चौबरिया गांव निवासी हीरा शर्मा के पुत्र रविंद्र कुमार तथा राजन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस छापेमारी अभियान में एसआई संजय कुमार गोंड, एसआई महेश कुमार सहित चौतरवा थाना के पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने सुनियोजित ढंग से कार्रवाई करते हुए बिना किसी व्यवधान के दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
फरार वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



















