भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने लगातार अभियान चलाते हुए शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग छापेमारी में पुलिस ने 175.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, एक वारंटी को दबोचा तथा 5 लीटर देसी शराब बरामद की है। तीनों मामलों में अलग-अलग कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भितहा थाना प्रभारी अभिलाष कुमार झा ने बताया कि 20 जुलाई 2026 की भोर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 8 PM ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 976 पीस (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 175.68 लीटर शराब बरामद की गई। मौके से शारधा बीन (पिता- बाबूलाल बीन, ग्राम- रूपही टांड़) एवं लेकडू बीन (पिता- नन्दलाल बीन, ग्राम- मुराडीह टांड़), थाना भितहा, जिला पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भितहा थाना कांड संख्या 131/2026 दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इसके पूर्व 19 जुलाई 2026 को छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब बरामद की थी। हालांकि शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस मामले में भितहा थाना कांड संख्या 130/2026 दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
वहीं, 19 जुलाई 2026 की रात विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी समील्लाह (पिता- जौवाद मियां, ग्राम- रेडहा, थाना भितहा) को गिरफ्तार कर बगहा न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी अभिलाष कुमार झा ने कहा कि शराब तस्करी, फरार अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी सूरत में अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
भितहा पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान: 175.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वारंटी दबोचा, 5 लीटर देसी शराब भी बरामद
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





