Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया
भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया
मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार
चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha29 मई 2026

मझौलिया में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन : बथान से बरामद हुआ गौमांस, चार गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
मझौलिया में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन : बथान से बरामद हुआ गौमांस, चार गिरफ्तार

पश्चिमी चंपारण। जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवा वार्ड संख्या-01 स्थित महोदीपुर गांव में कथित गौकशी, मांस बिक्री एवं परिवहन के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गौमांस के विभिन्न टुकड़े बरामद किए हैं। इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या-475/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 28 और 29 मई की देर रात मझौलिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवा वार्ड संख्या-01 में फैयाज आलम अंसारी के बथान पर गौकशी कर मांस की बिक्री तथा परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक पश्चिमी चंपारण डॉ. शौर्य सुमन को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम में अंचलाधिकारी मझौलिया राजीव रंजन, मझौलिया थानाध्यक्ष पु०नि० अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रजनीश कुमार, एफएसएल टीम बेतिया, पु०अ०नि० अनुज कुमार ओझा, परि०पु०अ०नि० अनुराधा कुमारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रशासनिक एवं वैज्ञानिक टीम की मौजूदगी में देर रात गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने फैयाज आलम अंसारी के बथान के समीप से काले रंग की गाय के मांस के कई टुकड़े बरामद किए। बरामद मांस को एफएसएल टीम एवं पशु चिकित्सक की उपस्थिति में विधिवत जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। मौके पर मौजूद तीन पुरुष और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद मेराज आलम (19 वर्ष), मोबारक अंसारी (54 वर्ष), फैयाज आलम अंसारी (46 वर्ष) तथा नसीमा खातून (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी खैरवा वार्ड संख्या-01, थाना मझौलिया, जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 313, 317(4), 317(5), 223, 196, 299, 325, 326, 111(2), 3(5) तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(i)(a)(d)(k)(n) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पश्चिमी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों, पशु क्रूरता और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
Bagaha8 सित॰ 2026

एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.

21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा की ओर से सोलर मेला आयोजित किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय निवासी एसएसबी...

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन

रोमांचक फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया की टीम रही उप-विजेता बगहा।SSB 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन से दिन...

मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
Bagaha8 सित॰ 2026

मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश

मझौवा। संवाददाता ।मझौवा मेले के आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) एवं थानाध्यक्ष (SHO) की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन, सुरक्...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

मझौलिया में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन : बथान से बरामद हुआ गौमांस, चार गिरफ्तार