रामनगर (पश्चिम चंपारण): रामनगर के चर्चित समाजसेवी राम बाबू प्रसाद गुप्ता ने नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कई वार्डों में जलजमाव, टूटी सड़कें, नालियों की नियमित सफाई का अभाव, पेयजल की समस्या तथा खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से आम लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राम बाबू प्रसाद गुप्ता ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का शीघ्र सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
उन्होंने प्रशासन से नगर परिषद में विकास कार्यों में तेजी लाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जनहित में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
रामनगर नगर परिषद की समस्याओं को लेकर समाजसेवी राम बाबू प्रसाद गुप्ता ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
रामनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार मंगलवार (21 जुलाई 2026) को पुलिस जिला बगहा के गोबर्धना थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्...

ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत बगहा पुलिस का जन-जागरूकता अभियान जारी
बगहा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन नया सवेरा-3.0" के तहत बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को रामनगर में द्वारा जन-जागरूकता अभियान लगा...

बगहा में एक्शन मोड में एसपी राजेश कुमार, रामनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
बगहा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाने शुरू कर दिए है...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







