Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण3 May 2026

नरकटियागंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 333.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read16 reads
नरकटियागंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 333.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शिकारपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से 333.5 लीटर शराब बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरकटियागंज से रामनगर की ओर शराब की खेप भेजी जा रही है। इसके आधार पर शिकारपुर पुलिस ने बिनवलिया मोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रॉली में छिपाकर रखे गए 30 कार्टनों से कुल 333.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामनगर निवासी फरहान आलम और शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ सुगौली गांव के सत्यम कुमार व सुनील कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जब्त वाहन किसका है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

पश्चिमी चंपारण से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पश्चिमी चंपारण archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।