लौरिया।
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को लौरिया प्रखंड की बेलवा पंचायत में वीबीजी-रामजी एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर सड़क किनारे विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। अभियान का नेतृत्व मुखिया अनील राम ने किया। इस दौरान पंचायत रोजगार सेवक कौशल कुमार, वन पोशाक जगन्नाथ राम, नगीना राम, अमरावती देवी, सुनरपति
देवी, बुधिया देवी, बबीता देवी तथा मेट रामेश्वर शाह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। मुखिया अनील राम ने कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पंचायत रोजगार सेवक कौशल कुमार ने कहा कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति
को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने "एक पेड़–सौ नेकी, हरियाली ही भविष्य की असली पूंजी" का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



















