एसपी डीएसपी अशोक दास व राधेश्याम राम के घर पहुंचकर दोनों के स्वास्थ्य लाभ सम्बंधित बताया तथा हर संभव मदद करने और आरोपियों को कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया
बुधवार को शाम करीब पांच बजे भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज पंचायत के कपरधिका कुष्ठ रोगी आश्रम में कुछ बाइक सवार हमलावरों ने पंचायत के उप मुखिया अशोक दास वार्ड संख्या 09 तथा वार्ड पति राधेश्याम राम वार्ड संख्या 05 आपस में सड़क किनारे मंदिर के प्रांगण में बात चित कर रहे थे कि अचानक बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए उक्त स्थल से अपने घर के तरफ भागे जिसमें हमलावरों ने पीछे दौड़ा कर करीब दर्जन भर गोलियों का ब्यौछार कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर भैरोगंज थाना को सूचित किया। जिसमें पुलिस ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आनन फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तत्काल टिटमेंट कर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
डीएसपी बोले.
बगहा डीएसपी निहार भूषण ने बताया कि उप मुखिया अशोक दास वार्ड पति राधेश्याम राम को गोली लगी थी। अशोक दास को तीन गोली और राधेश्याम को दो गोली लगी थी। प्राप्त सूचना के मुताबिक दोनों प्रतिनिधियों के हालत में सुधार बताई जा रही है। तथा शरीर में लगी गोली को डॉक्टर ने बाहर निकाल दिया है।
एसपी बोले.
बगहा एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दो नामजद अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। जिनका नाम मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद तथा उनका ड्राइवर संदीप यादव है। बाकी के अन्य सम्मिलित लोगों को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है।
बतादें कि एक साल पूर्व से ही पंचायत के योजनाओं को लेकर उप मुखिया अशोक दास तथा मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद में आपसी टसल चल रही थी। हालाकि गोली लगने के बाद बगहा अनुमंडली अस्पताल में अशोक दास ने खुलेआम मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं गोली कांड के बाद रामनगर भैरोगंज त्रिवेणी नहर के सड़क मार्ग को स्थानीय लोगों ने 3 घंटे तक जाम कर विरोध जताया। जबकि भैरोगंज थाना की गाड़ी को लोगों ने निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। तत्काल रामनगर चौतरवा थाना की विशेष पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा कर सड़क पर लगी जाम को हटवाया। प्राथमिकी दर्ज के सवाल पर एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि आज गुरुवार को परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्ति के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।




















