बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क्षेत्र का दौरा किया।
जवानों के एक टीम के साथ वाहिनी मुख्यालय, मंगलपुर, बगहा से बॉर्डर रोड होते हुए हरनाटांड़ स्थित लौकरिया पुलिस थाना तक जाकर वापस वाहिनी मुख्यालय लगभग 40 किलोमीटर की दूरी 02 घंटे में तय की गई।इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने जवानों को शाबाशी देते हुए कहा कि इस प्रकार हम फिटनेस व टीम भावना के साथ-साथ सीमा का सुदृढ़ सुरक्षा का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में प्रतिबद्ध हैं।





















