लौरिया। लौरिया नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक तीखी नोकझोंक और बहस के बीच संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत ही आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी साझा नहीं किए जाने के मुद्दे पर हुई, जिसके बाद सदस्यों के बीच जमकर बहस हुई।
बैठक में कई जनहित एवं विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी थी, लेकिन आरटीआई से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर कुछ जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान सदस्यों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
सदस्यों का कहना था कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं को समय पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जबकि अधिकारियों ने अपने पक्ष में प्रक्रिया संबंधी कारणों का हवाला दिया। इसको लेकर काफी देर तक बहस होती रही।
हालांकि बाद में बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई और विभिन्न विकास योजनाओं, नगर क्षेत्र की समस्याओं तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नोकझोंक और हंगामे के बावजूद बैठक अंततः संपन्न हुई। नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सदस्यों ने कई सुझाव भी दिए तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान सभापति सीता देवी खुशबू देवी अजय मिश्रा मुरारी प्रसाद तनवीर हैदर संजय कुमार ,लड्डू सिंह बद्री यादव ,वीरेंद्र राय मोफ़िल मियां, लालबाबू राम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।















