गिरफ्तार अभियुक्त कोर्ट लेजाते भितहा पुलिस
बगहा: पुलिस जिला के भीतहा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात 03/04 सितंबर 2026 को चेकिंग अभियान चलाकर छोटकी रूपही के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिरुद्ध गोंड, पिता असर्फी गोंड एवं मंटू कुमार गोंड, पिता सूबा गोंड, दोनों निवासी रूपही टांड़, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान दोनों को नशे की हालत में पकड़ा गया। मामले में भीतहा थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को बगहा न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर लोगों में चर्चा है।


















