Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
बेहतर स्वास्थ्य का संदेश लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने बगहा में निकला वाकेथान
बेहतर स्वास्थ्य का संदेश लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने बगहा में निकला वाकेथान
SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
न्यूज़ डेस्कखबरें
Ramnagar30 अगस्त 2026

खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का सहारा, एपी पाठक ने कहा—सेवा ही सच्ची साधना

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 2 मिनट

खटरा-खटौरी। सावन के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की ओर कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्त श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खटरा-खटौरी में पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक की बाबूधाम ट्रस्ट द्वारा राहत एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन-प्रसाद, शुद्ध पेयजल, विश्राम तथा प्राथमिक सहायता सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।बाबूधाम ट्रस्ट के संस्थापक सह पुर्व नौकरशाह एवं सामाजिक कार्यकर्ता एपी पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। शिवभक्तों की सेवा को महादेव की आराधना का ही एक रूप बताते हुए ट्रस्ट की ओर से यात्रियों की हरसंभव सहायता की गई। कठिन यात्रा के दौरान थके हुए श्रद्धालुओं को कुछ समय विश्राम, भोजन और पानी उपलब्ध कराकर उनके सफर को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।एपी पाठक लंबे समय से बाबूधाम ट्रस्ट के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाते रहे हैं। उनका मानना है कि समाज के जरूरतमंद लोगों और श्रद्धालुओं की सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में निहित मानवता के मूल भाव को मजबूत करने का माध्यम है। इसी विचार को धरातल पर उतारते हुए बाबूधाम ट्रस्ट समय-समय पर सेवा, सहायता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा।मंदिर निर्माण,गरीबों को तीर्थाटन अथवा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में एपी पाठक और उनकी बाबु धाम ट्रस्ट बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है।शिविर में कांवड़ यात्रियों के बीच सेवाभाव से जुटे बाबूधाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा। कठिन और लंबी यात्रा के बीच शिवभक्तों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान ने सेवा शिविर से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाया।एपी पाठक ने कहा कि “महादेव की भक्ति केवल मंदिर में पूजा करने तक सीमित नहीं है। जब हम किसी थके हुए श्रद्धालु को पानी पिलाते हैं, भूखे व्यक्ति को प्रसाद और फल खिलाते हैं या किसी जरूरतमंद की सहायता करते हैं, तो वह भी भगवान की सेवा के समान है। कांवड़ यात्रियों की सेवा का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य और बाबा नर्मदेश्वर के चरणों में समर्पित एक छोटा-सा प्रयास है।उन्होंने कहा कि बाबूधाम ट्रस्ट का प्रयास आगे भी धर्म, सेवा और मानवता के मूल सिद्धांतों को साथ लेकर समाज के बीच काम करने का रहेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों को केवल आस्था तक सीमित न रखते हुए उन्हें सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ना है।सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को मिली सुविधाओं से कांवड़ यात्रियों में भी प्रसन्नता देखी गई। शिवभक्तों ने सेवा कार्य में जुटे ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।बाबूधाम ट्रस्ट की ओर से बाबा नर्मदेश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुखद और मंगलमय हो तथा महादेव की कृपा सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर बनी रहे।

News image
News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Ramnagar

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

रामनगर से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

रामनगर की सभी खबरें
खाट पर मरीज, बदहाल सड़कें बनीं इलाज की राह में बाधा
Ramnagar25 अग॰ 2026

खाट पर मरीज, बदहाल सड़कें बनीं इलाज की राह में बाधा

दोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली उजागर, एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन खाट के सहारे मरीज को ले गए अस्पताल बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के सुदूरवर्ती दोन क्...

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Ramnagar16 अग॰ 2026

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित रामनगर नगर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत मुडिला ग...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आनंद पुष्कर का संपर्क अभियान शुरू, शिक्षकों का मिल रहा समर्थन।
Ramnagar11 अग॰ 2026

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आनंद पुष्कर का संपर्क अभियान शुरू, शिक्षकों का मिल रहा समर्थन।

पश्चिम चंपारण। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार ई. आनंद पुष्कर ने पश्चिम चंपारण में शिक्षकों से संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत रामनगर, गौनाह...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Ramnagar • शेयर करें

खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का सहारा, एपी पाठक ने कहा—सेवा ही सच्ची साधना