मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD) ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बगहा और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन किसानों को फसल बचाने की सलाह दी गई है।

