बगहा से बड़ी खबर है, जहां 2 सितंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी ने विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। एसडीओ ने DM एकेडमी बगहा, अनुमंडलीय अस्पताल और प्रखंड कार्यालय बगहा-1 स्थित आधार सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान DM एकेडमी में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रधानाचार्य को नियमित रूप से सभी कमरों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
वहीं अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की शिफ्ट के अनुसार उपस्थिति की जांच की गई। जांच के दौरान दो चिकित्सक निर्धारित समय से देरी से पहुंचे, जिस पर एसडीओ ने आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद प्रखंड कार्यालय बगहा-1 स्थित आधार सेंटर की जांच की गई। यहां दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखे जाने की बात सामने आई। मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा-1 को आधार सेंटर संचालक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।
एसडीओ के औचक निरीक्षण से सरकारी संस्थानों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार और कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने का संदेश दिया गया।



















