भगहा: भैरोगंज ग्राम पंचायत के उपमुखिया अशोक दास एवं लक्ष्मीपुर के वार्ड सदस्य राधेश्याम राम के साथ हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। साथ ही बगहा पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय पुलिस से घटना में शामिल लोगों की पहचान कर शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है।
📍गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की पहचान और कार्रवाई पर टिकी नजर।



















