मुहर्रम पर्व को शांति, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से लौरिया थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शांतिपूर्ण आयोजन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि मुहर्रम की परंपरा त्याग, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देती है। ऐसे में ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियारों—तलवार, भाला, बरछी अथवा फरसा—का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि बिना वैध लाइसेंस कोई जुलूस नहीं निकलेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए डीजे के बजाय लाउडस्पीकर के उपयोग पर बल दिया गया। प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, बीडीओ संजीव कुमार और आरओ राहुल अग्रवाल ने कहा कि लौरिया की पहचान सांप्रदायिक सौहार्द और पारंपरिक उत्सवों की गरिमा से रही है। उन्होंने सभी लाइसेंसधारियों से सरकारी गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में मुखिया संजय पाठक, विनोद शर्मा, सुरेंद्र राम, जहीर अंसारी, समाजसेवी लाल मिश्रा, सरपंच सुदमा राम, दीनानाथ ठाकुर, नंदकिशोर पासवान, शेख बन्दुल, हरि नारायण शर्मा, समिति करनराज पासवान, विशाल पाठक, नीरज राव, रविंद्र राम, मनोज राम,इफ्तकार अहमद,शमशाद आलम, रामबाबू जायसवाल, पप्पू मिश्रा एवं राजकरण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
शांति सौहार्द का मिसाल बने मोहर्रम नियमों के दायरे में निकले तजिया जुलूस..थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
लौरिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नवविवाहिता की मौत के बाद पति समेत पांच पर FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
लौरिया के कटैया पंचायत के वार्ड छह स्थित कटैया गांव में नवविवाहिता सकीना खातून की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतका की भौजाई जहांआरा खातून के आव...

बेलवा पंचायत में वीबीजी-रामजी व 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए
लौरिया। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को लौरिया प्रखंड की बेलवा पंचायत में वीबीजी-रामजी एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारो...

13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, लौरिया सीडीपीओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) के आह्वान पर सोमवार को लौरिया परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
लौरिया • शेयर करें
शांति सौहार्द का मिसाल बने मोहर्रम नियमों के दायरे में निकले तजिया जुलूस..थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान











