जल लेजाते हुए
बगहा प्रखंड एक के महिपुर भतौड़ा पंचायत के खरपोखरा बाजार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को खरपोखरा बाजार पूजा समिति के तत्वावधान में समिती के अध्यक्ष संतोष साह के नेतृत्व में भतौड़ा तिरहुत कैनाल नहर तक कलश यात्रा निकाली गई। वहीं 1100 कन्याओं ने लगभग 5 किलोमीटर दुरी तय कर, कलश यात्रा में शामिल होकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। पूजा समिति की ओर से आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।
बताया गया कि खरपोखरा बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष धूमधाम से किया जाता है। जन्माष्टमी से शुरू होकर भगवान श्रीकृष्ण के छठियार तक लगातार सात दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
इस वर्ष भी पूजा समिति द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं आयोजन को सफल बनाने में
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति खरपोखरा के अध्यक्ष. संतोष साह

कोषाध्यक्ष.सुनील कुशवाहा
सचिव.रत्नेश साह
यजमान.सुजीत कुमार
तथा रंजीत चौरसिया,रंजन कुशवाहा
विनोद साह,गुलशन कुमार,प्रदीप दुबे,सत्यम कुमार, दिनेश कुमार, रौशन कुमार,अजय सहनी,उपेंद्र कुमार,महेंद्र कुमार रोहित सहित तथा खरपोखरा बाजार के व्यवसायियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भव्य कलश यात्रा और श्रद्धा-भक्ति से सराबोर माहौल ने खरपोखरा बाजार को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया।


















