स्थान: बगहा-1 प्रखंड के तीन प्राथमिक विद्यालय।
बगहा-1 प्रखंड के तीन सरकारी स्कूलों में अचानक गैस सिलेंडर खत्म होने से मिड-डे मील (MDM) सेवा बाधित हो गई। बच्चों को भूखा न रहना पड़े, इसके लिए शिक्षकों और दो रसोइयों ने मिसाल पेश करते हुए अपने घरों से भरे हुए सिलेंडर लाकर स्कूल दिए। इस सराहनीय कार्य की पूरे प्रखंड में चर्चा हो रही है।

