बगहा पुलिस जिला के रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 385/26 के अभियुक्त तुरहा टोली निवासी प्रेम कुमार उर्फ विकास कुमार और चिकपट्टी निवासी इरशाद उर्फ शकील कुरैशी और सैफ अली उर्फ टुन्ना कुरैशी को न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया गया.

महिला से अश्लील हरकत करने में एक नामजद रामनगर स्थानीय पुलिस ने नौगांवा गांव कि एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने में एक व्यक्ति को नामजद किया है. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि नौगांवा कि महिला बुच्ची देवी पति गोविंद सहनी ने आवेदन देकर बताया है कि 23 जुलाई की रात सोई थी. दरवाजा खटखटाने की आवाज पर खोली तो आरोपी पटीदार रवीन्द्र सहनी गलत नीयत से उसे पकड़ लिए और नीचे पटक अश्लील हरकत करने लगे


उसके चिल्लाने पर गर्दन दबा दिए. छोटा बेटा आया तो उठाकर पटक दिये. बड़े भाई का पुत्र आकर ले गया. 112 पुलिस के आने पर आरोपी उलझ गए. बराबर गलत निगाह रखने जिससे डर बना है. पंचायती में देर हुई. थानाध्यक्ष ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है


















