लौरिया
प्रखंड के मठिया पंचायत में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत लाभुकों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश शेखर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कुल 15 लाभुकों को चेक के माध्यम से 3-3 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा आश्रित का बैंक पासबुक आवश्यक दस्तावेज हैं।
जिन लाभुकों को अनुदान राशि प्रदान की गई, उनमें रामचंद्र ठाकुर, चुमकली देवी, किशुन राम, रीता देवी, झापस आलम, सनोज पासवान, नथुनी प्रसाद, जयराम साह, उमरावती देवी, जयराम राम, सतन महतो, भिखारी साह, नगीना पासवान, रामलाल साह एवं शर्मा पटेल शामिल हैं।
मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत में समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। इससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है।
लौरिया प्रखंड के मठिया पंचायत में 15 लाभुकों के बीच कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना की राशि हुई वितरित।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
लौरिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, लौरिया सीडीपीओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) के आह्वान पर सोमवार को लौरिया परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदा...

वर्षों बाद भी नहीं हो सका सड़का का जीर्णोद्धार परेशानी में लोग
लौरिया नगर पंचायत बनने के बाद विकास की उम्मीद लगाए बैठे वार्ड संख्या-5 और 7 के लोगों को आज भी जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है। सरकारी अस्पताल से गंडक मार्...

डॉक्टर तारकेश्वर बने लौरिया पशु चिकित्सालय के प्रभारी
लौरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में शुक्रवार को हस्तांतरण के साथ विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लौरिया में पदस्थापित डॉ. अभिषेक कुमार को पूर्वी...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







