स्थान: भेड़िहरवा गांव के पास, मैनाटाड़ (बगहा सीमा के करीब)।
शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मैनाटाड़ पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी की। भेड़िहरवा गांव के पास से पुलिस ने 444 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद की। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

