Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
बेहतर स्वास्थ्य का संदेश लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने बगहा में निकला वाकेथान
बेहतर स्वास्थ्य का संदेश लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने बगहा में निकला वाकेथान
SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha16 अगस्त 2026

वाल्मीकि नगर में जल बोझी के दौरान महिला कांवरिया की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
वाल्मीकि नगर में जल बोझी के दौरान महिला कांवरिया की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बगहा। तीसरी सोमवारी पर शिवालय में जलाभिषेक के लिए जल बोझी करने वाल्मीकि नगर पहुंची एक महिला कांवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के परोरहा गांव निवासी करीब 60 वर्षीय लखपति देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, लखपति देवी रविवार को अन्य श्रद्धालुओं और परिजनों के साथ वाल्मीकि नगर पहुंची थीं। तीसरी सोमवारी को शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु जल बोझी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लखपति देवी को बेचैनी महसूस हुई और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। महिला की हालत खराब होते देख उनके साथ मौजूद परिजनों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल उन्हें वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन महिला को लेकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद लखपति देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, जल बोझी के लिए वाल्मीकि नगर पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं के बीच भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मायूसी छा गई।

News image

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए जरूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीसरी सोमवारी को लेकर वाल्मीकि नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल बोझी के लिए पहुंचे थे।

ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वाल्मीकि नगर में जल बोझी के लिए पहुंचे एक पुरुष कांवरिया की मौत की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच श्रद्धालुओं को सलाह दी जा रही है कि यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कमजोरी, चक्कर, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या बेचैनी महसूस होने पर तुरंत यात्रा रोककर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सहायता लें।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
Bagaha6 सित॰ 2026

कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय

मधुबनी।प्रख्यात पर्यावरण विद् एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सजे विभिन्न पंडालों का भ्रमण करने के बाद शुभाश्रम में चर्चा करते हुए कहा कि...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

वाल्मीकि नगर में जल बोझी के दौरान महिला कांवरिया की मौत, हार्ट अटैक की आशंका