Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
पश्चिमी चंपारण21 अप्रैल 2026

पश्चिमी चंपारण में यूरिया संकट गहराया, सीमित बिक्री से किसान परेशान

Reporter avatar

रिपोर्टर

Bagaha LiveREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिमी चंपारण में यूरिया संकट गहराया, सीमित बिक्री से किसान परेशान

पश्चिमी चंपारण में यूरिया की कमी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिला कृषि पदाधिकारी बेतिया द्वारा ग्रामीण इलाकों में एक दिन में पांच बोरा यूरिया की बिक्री पर प्रतिबंध और सीमित वितरण के आदेश से स्थिति और गंभीर हो गई है।

किसानों का कहना है कि बिस्कोमान सहित खाद दुकानों पर यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। गन्ना उत्पादक किसान खास तौर पर प्रभावित हैं, क्योंकि इस समय फसल के लिए उर्वरक की जरूरत अधिक होती है।

विभागीय आदेश के अनुसार बिस्कोमान केंद्रों पर प्रतिदिन केवल 10 बोरा यूरिया बेचने की अनुमति है। वहीं खुदरा दुकानदारों को स्टॉक जांच पूरी होने तक वितरण रोकने और उसके बाद भी एक दिन में मात्र पांच बोरा ही बेचने का निर्देश दिया गया है। इससे किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रहा है।

मामले को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गन्ना फसल को यूरिया की अत्यधिक जरूरत होती है और बिक्री पर नियंत्रण व्यावहारिक नहीं है।

इसी बीच गन्ना किसानों को तीन माह की अनुदान राशि भी नहीं मिली है। राज्य सरकार की ओर से 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाने वाली राशि का भुगतान एक जनवरी से चीनी मिल बंद होने तक अब तक नहीं किया गया है। विधायक ने डीएम और एसडीएम से बकाया भुगतान जल्द कराने का अनुरोध किया है।

रामनगर प्रखंड परिसर स्थित इफको बाजार में मंगलवार को यूरिया के लिए लंबी कतारें देखी गईं। भीड़ को देखते हुए पुलिस की निगरानी में वितरण कराया गया, जहां एसआइ फारूक आजम पुलिस बल के साथ मौजूद थे। किसानों के आधार कार्ड पर न्यूनतम एक बोरा और अधिकतम दो बोरा यूरिया निर्धारित किया गया है।

कृषि पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कहा कि यूरिया की कोई कमी नहीं है और सभी किसानों तक खाद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

पश्चिमी चंपारण

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

पश्चिम चंपारण से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

पश्चिम चंपारण की सभी खबरें
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पश्चिमी चंपारण2 मई 2026

पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बगहा के बगहा दो प्रखंड स्थित यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के फरसहनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ प्रमोद यादव के घर में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ पिछले द...

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण28 अप्रैल 2026

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी को जबरन उठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया ह...

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण27 अप्रैल 2026

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने घटना का...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

पश्चिमी चंपारण • शेयर करें

पश्चिमी चंपारण में यूरिया संकट गहराया, सीमित बिक्री से किसान परेशान