Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

← सभी guest posts

Narkatiaganj2 Jun 2026

रील के चक्कर में 'जेल': पश्चिम चंपारण में कट्टा लहराकर भौकाल दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने नाप दिया!

Rahul Roy

रिपोर्टर

Rahul Royकम्युनिटी रिपोर्ट

Narkatiaganj2 Jun 2026

Share this post

Guest post community story होती है, जिसे publish करने से पहले Bagaha Live editors review करते हैं.

Safety and correction notice

यह guest post किसी user/community member ने भेजी है. Editors publish से पहले review करते हैं, फिर भी serious claim, किसी पर आरोप, medical/legal/financial advice, identity claim, या private details पर भरोसा करने से पहले खुद verify करें.

Report correction or concern
Community post image

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'फॉलोअर्स' बटोरने का भूत आज के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कभी-कभी यह भूत सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देता है। ऐसा ही एक ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक अब पुलिस के रडार पर आ गया है।
​क्या है पूरा मामला?

​दरअसल, शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफ़वा गांव के एक युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए, हाथ में एक लोडेड देशी कट्टा (अवैध हथियार) लेकर कैमरे के सामने पोज दे रहा है। युवक बड़े टशन में कट्टे को खोलता है, बंद करता है और फिर उसे हवा में लहराते हुए पूरी 'दबंगई' दिखाने की कोशिश करता है।
​युवक की इस 'रील' ने सोशल मीडिया पर तो सुर्खियां बटोरी हीं, साथ ही जिला पुलिस का ध्यान भी अपनी तरफ खींच लिया।

​हरकत में आई पुलिस, जांच शुरू
​जैसे ही यह वीडियो स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक पर वायरल हुआ, शिकारपुर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। अवैध हथियार का सरेआम प्रदर्शन कानूनन जुर्म है, इसलिए पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की शिनाख्त शुरू कर दी है।

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक: "वायरल वीडियो के आधार पर युवक के घर और उसके ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। हथियार असली है या नकली, और युवक के पास यह कहाँ से आया, इन सब बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।"

Community post image
Bagaha Live logo
OFFICIAL ANDROID APP

चम्पारण की हर खबर सीधे अपने फोन पर

ताज़ा लोकल खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स, और वर्गीकृत विज्ञापन (नौकरी/मार्केट/प्रॉपर्टी) का बिना किसी registration या signup के पूरा अनुभव पाएं।

✓ नो साइन-इन✓ ब्रेकिंग अलर्ट्स✓ खबर पोस्ट करें
GET IT ONGoogle Play