Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
पश्चिमी चंपारण26 April 2026

नौरंगिया गांव में 100 साल पुरानी ‘घर बहरी’ परंपरा निभाई, 12 घंटे जंगल में रहे ग्रामीण

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
2 min read9 reads
नौरंगिया गांव में 100 साल पुरानी ‘घर बहरी’ परंपरा निभाई, 12 घंटे जंगल में रहे ग्रामीण

बगहा दो प्रखंड के नौरंगिया दरदरी पंचायत के नौरंगिया गांव में हर साल की तरह इस बार भी वैशाख नवमी के दिन ‘घर बहरी’ की परंपरा निभाई गई। थारू जनजाति के लोगों ने सूर्य उगने से पहले गांव छोड़ दिया और सूर्यास्त तक 12 घंटे जंगल में बिताए।

शनिवार को सुबह होते ही गांव में पूरी तरह सन्नाटा छा गया। न तो कोई ग्रामीण गांव में था और न ही पालतू जानवर। सभी लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर पालतू पशुओं के साथ जंगल की ओर निकल गए। पूरे दिन जंगल में समय बिताने के बाद सूर्यास्त के बाद सभी ग्रामीण वापस अपने घर लौट आए।

ग्रामीणों के अनुसार नौरंगिया गांव में 100 साल से भी अधिक समय से यह वनवास की परंपरा ‘घर बहरी’ के रूप में चली आ रही है। माना जाता है कि इस परंपरा का पालन करने से देवी के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि कई साल पहले गांव प्राकृतिक आपदाओं और महामारियों से प्रभावित था, जिसके बाद इस परंपरा की शुरुआत हुई।

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन पूरे दिन जंगल का भ्रमण करते रहे। साथ ही मेला और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती भी की गई थी।

ग्रामीणों के बीच यह भी मान्यता है कि बाबा परमहंस साधु को देवी मां का सपना आया था, जिसमें उन्होंने पूरे गांव को वनवास पर जाने का निर्देश दिया था। तभी से हर साल इस परंपरा का पालन किया जाता है।

नए पीढ़ी के युवा भी इस परंपरा को निभा रहे हैं। स्नातक पास ग्रामीण युवक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक दिन के वनवास से गांव में शांति बनी रहती है, इसलिए वे लोग इस परंपरा को आज भी जारी रखे हुए हैं।

भारतीय थारू कल्याण महासंघ के नेता महेश्वर काजी का भी मानना है कि इस वनवास के कारण गांव में दैविक प्रकोप नहीं आता और ग्रामीण शांति से जीवन व्यतीत करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

पश्चिमी चंपारण से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पश्चिमी चंपारण archive
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पश्चिमी चंपारण2 May 2026

पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बगहा के बगहा दो प्रखंड स्थित यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के फरसहनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ प्रमोद यादव के घर में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ पिछले द...

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण28 Apr 2026

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी को जबरन उठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया ह...

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण27 Apr 2026

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने घटना का...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।