Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha29 April 2026

बगहा अस्पताल में मौत के बाद बवाल, हंगामा और मारपीट से ठप रही ओपीडी सेवा

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
2 min read18 reads
इलाज के लिए लाइन में खड़े मरीज
इलाज के लिए लाइन में खड़े मरीज
ओपीडी कक्ष में मौजूद नहीं चिकित्सक
ओपीडी कक्ष में मौजूद नहीं चिकित्सक

बगहा। नेपाल व उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार देर रात एक मरीज की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन को नगर थाना पुलिस को सूचना देनी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। मृतक की पहचान नगर के मलपुरवा निवासी 57 वर्षीय भूपेंद्र पांडेय के रूप में की गई है, जो भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवा दे चुके थे। परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उचित इलाज नहीं किया गया और ईसीजी जांच की मांग को अनदेखा किया गया। वहीं चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मरीज को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि औपचारिक रूप से ऑक्सीजन देने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ईसीजी की मांग पर उन्होंने रात में स्टाफ उपलब्ध नहीं होने की बात कही, जिसके बाद परिजन भड़क गए। डॉ. विनय कुमार के अनुसार, इसके बाद परिजन और उनके साथ आए लगभग 20-25 लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने गाली-गलौज करने के साथ गार्ड और चिकित्सकों पर हाथापाई का आरोप लगाया। डॉक्टर का कहना है कि इस दौरान उनकी गर्दन पर भी हाथ पड़ा, जिससे अस्पताल कर्मियों में दहशत फैल गई। वहीं मृतक के पुत्र अभिषेक पांडेय ने डॉक्टरों पर अभद्र व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ईसीजी कराने की मांग पर डॉक्टर ने नाराज होकर गलत व्यवहार किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
घटना के बाद बुधवार सुबह चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग को लेकर ओपीडी सेवा बंद कर दी। करीब ढाई घंटे तक ओपीडी ठप रहने से दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग इलाज के लिए परेशान दिखे। बाद में अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के बीच बैठक के बाद स्थिति को सामान्य किया गया और ओपीडी सेवा पुनः शुरू कर दी गई।
प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था, जिसके बाद परिजनों द्वारा हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। आपसी समझौते के बाद करीब ढाई घंटे बाद ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई और फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य है।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।