Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bettiah28 April 2026

दोस्त की हत्या के मामले में सिपाही को उम्रकैद, पांच लाख रुपये जुर्माना

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read6 reads
दोस्त की हत्या के मामले में सिपाही को उम्रकैद, पांच लाख रुपये जुर्माना

पश्चिम चंपारण में एक सिपाही द्वारा अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

जिला पुलिस लाइन के सिपाही बैरक में 19 अप्रैल 2025 की रात 10:30 बजे हुई इस घटना में भोजपुर जिले के पायना थाने के खनेट गांव निवासी सिपाही सर्वजीत कुमार ने अपने दोस्त कैमूर जिले के चैनपुर थाने के रघुवीरगंज निवासी सिपाही सोनू कुमार को गोली मार दी थी।

इस मामले में जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय असिताभ कुमार के न्यायालय ने सुनवाई करते हुए सर्वजीत कुमार को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

अपर लोक अभियोजक सैयद अनवार हुसैन के अनुसार, घटना के पीछे पत्नी पर शक की बात सामने आई थी। वर्ष 2025 में सर्वजीत को संदेह हुआ था कि सोनू उसकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत करता है, जिसके बाद उसने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में मृतक और आरोपी की पत्नी की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली गई, जिसमें दोनों के बीच बातचीत का कोई प्रमाण नहीं मिला। मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

स्पीडी ट्रायल के तहत इस मामले में 18 लोगों की गवाही के बाद न्यायालय ने अंतिम फैसला सुनाया। दोनों सिपाहियों का चयन 2013 में बिहार पुलिस में हुआ था और 2022 में दोनों का तबादला बेतिया में हुआ था।

आगे पढ़ें

Bettiah से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bettiah archive
बेतिया में पटना पुलिस में तैनात महिला सिपाही की मौत, 4 माह की गर्भवती थी
Bettiah23 Apr 2026

बेतिया में पटना पुलिस में तैनात महिला सिपाही की मौत, 4 माह की गर्भवती थी

विशेष रिपोर्ट : नई दिशा डिजिटल न्यूज पटना पुलिस में तैनात बेतिया के सहोदरा के रहने वाली महिला सिपाही की संदिग्ध मौत। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है, मृतका का पति गिरफ्ता...

बेतिया के कालीबाग में युवक ने लगाई फांसी, ससुराल के किराए के कमरे में मिला शव
Bettiah17 Apr 2026

बेतिया के कालीबाग में युवक ने लगाई फांसी, ससुराल के किराए के कमरे में मिला शव

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मानसिक स्थिति खराब होने की बात सामने आई यह घटना कालीबाग थाना क्षेत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के हरनाथ स्कूल क...

बेतिया के संत जेवियर्स स्कूल में बाथरूम में विस्फोट, आठवीं का छात्र घायल
Bettiah17 Apr 2026

बेतिया के संत जेवियर्स स्कूल में बाथरूम में विस्फोट, आठवीं का छात्र घायल

क्लास के दौरान गूंजी तेज आवाज से मचा हड़कंप, पुलिस और एफएसएल जांच में जुटी; प्रारंभिक जांच में छात्र की भूमिका संदिग्ध यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण) स्थि...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।